Rudrapur News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 19 लोगों का चालान
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: खटीमा में शनिवार रात पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब और नशे का सेवन करने वाले 19 व्यक्तियों के खिलाफ चालान कार्रवाई की। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए गए चेकिंग अभियान में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Rudrapur News: खटीमा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब और नशे का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 19 लोगों का पुलिस ने चालान किया है। शनिवार देर रात ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और शांति भंग करने वाले 19 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कोतवाल केके लुंठी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


