Rudrapur News: दो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को किया जब्त
Rudrapur News: सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए, पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की ध्वनि सीमा की जांच की। जांच में दो धार्मिक स्थलों पर ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानक से अधिक पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उनके साउंड सिस्टम को कब्जे में ले लिया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की निर्धारित डेसीबल ध्वनि सीमा की जांच की। जांच के दौरान दो धार्मिक स्थलों पर ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानक से अधिक पाए जाने पर पुलिस ने उनके साउंड सिस्टम को कब्जे में ले लिया। बुधवार को कोतवाल रवि कुमार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने पुलिस टीम के साथ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नगर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर लगे साउंड सिस्टम की ध्वनि तीव्रता की जांच की। इस दौरान धार्मिक समितियों को निर्धारित डेसीबल सीमा से अधिक ध्वनि पर लाउडस्पीकरों का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।
चेकिंग के दौरान वार्ड-7 और वार्ड-4 स्थित दो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि तीव्रता निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों स्थलों के साउंड सिस्टम को कब्जे में ले लिया। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


