महिला और किशोर से स्मैक बरामद

Mar 01, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

सितारगंज में पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान महिला और किशोर से 14.12 ग्राम स्मैक बरामद की। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि किशोर को संरक्षण में लिया गया। दोनों ने स्मैक एक युवक से खरीदी थी और बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

महिला और किशोर से स्मैक बरामद

सितारगंज। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान महिला और किशोर से 14.12 ग्राम स्मैक बरामद की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि किशोर को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, एएसआई सुरेन्द्र सिंह दानू, अमित जोशी, सुरेश सिह, अर्जुन सिंह नगन्याल ने सिडकुल फेज-2 में निर्मलनगर की ओर से आने वाले रास्ते पर एक स्कूटी को रोका। पुलिस को देख चालक स्कूटी को लौटाने लगा। इस दौरान स्कूटी रपट गई। इससे स्कूटी सवार महिला समेत दोनों सवार गिर गए। स्कूटी चालक 14 वर्षीय किशोर से 5.71 ग्राम और पीछे बैठी महिला सरनजीत कौर पत्नी स्व. परमजीत सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा के पास से 8.41 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

दोनों ने को बताया कि स्मैक मेजर नाम के युवक से खरीदी है। सिडकुल फेज 2 में बेचने आए थे। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।