कच्ची शराब पकड़ी, महिला गिरफ्तार
Mar 03, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने 11 लीटर कच्ची शराब पकड़ी और एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरौली रेलवे फाटक के पास गश्त के दौरान महिला के शराब बेचने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला का नाम चरन कौर है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया। सोमवार रात पुलिस सिरौली रेलवे फाटक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक महिला घर में कच्ची शराब बेच रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 11 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। महिला ने अपना नाम चरन कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा वार्ड 17 बताया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


