Rudrapur News: सकुशल बरामद हुई तीनों नाबालिग
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: किच्छा से लापता तीन नाबालिग युवतियों को पुलिस ने उझानी बदायूं से खोज निकाला। 13 अगस्त को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी और दो अन्य 16 और 17 वर्षीय नाबालिगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें सफलतापूर्वक बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

Rudrapur News: किच्छा। लालपुर से लापता तीन नाबालिग युवतियों को पुलिस ने उझानी बदायूं से सकुशल बरामद कर लिया। किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 13 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय पुत्री , 17 वर्षीय भतीजी और उनकी कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग घर से बगैर बताए लापता हो गयी थी। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि रविवार देर सांय तीनों नाबालिगों को उझानी बदायूं से सकुशल बरामद कर लिया गया है। नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।


