पॉक्सो एक्ट में दो आरोपियों पर केस दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरखटीमा में चार माह पूर्व किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाल कल्याण...

खटीमा। चार माह पूर्व किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति ने झनकईया पुलिस को ईमेल पर तहरीर भेजकर बताया था कि चार माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दो लोगों ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने मामले में छोटी बगुलिया निवासी सूरज कुमार व पोस्ट ऑफिस के सामने खटीमा निवासी सिकंदर कुमार के खिलाफ धारा 376 आईपीसी एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


