लावारिस बाइक से अवैध तमंचा बरामद
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
पुलभट्टा पुलिस ने लावारिस बाइक से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया। बाइक फ्लाई ओवर के नीचे खड़ी थी और पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस ने बाइक के अज्ञात स्वामी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मयंक त्यागी, किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने लावारिस बाइक से अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात बाइक स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार सांय पुलभट्टा पुलिस भंगा तिराहे पर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि फ्लाई ओवर के नीचे एक स्पलेन्डर बाइक खडी है। जिसके अन्दर तमंचा रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक की गद्दी खोल कर उसमें से 315 बोर का तमंचा बरामद किया। बाइक स्वामी की तलाश करने पर वह नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


