खटीमा में तीन दुकानों में लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा। खटीमा के मेलाघाट रोड स्थित बाजार क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की बड़ी घटना में पुलिस ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह

खटीमा में तीन दुकानों में लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खटीमा। मेलाघाट रोड स्थित बाजार क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की बड़ी घटना में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये की नकदी ले उड़े थे, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार 18 मई की रात चोर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल की ‘गौरी कम्युनिकेशन’ मोबाइल दुकान में छत और दीवार काटकर घुसे। बताया गया कि चोर दुकान की तीन मंजिला इमारत की छत पर पीछे लगे विद्युत विभाग के वायरलेस टावर के सहारे पहुंचे और ममटी का दरवाजा काटकर अंदर दाखिल हुए।

इसके बाद गल्ले में रखी करीब नौ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसी रात मेलाघाट रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान की पीछे की दीवार काटकर चोरी की गई। वहीं किशन लाल जनरल स्टोर में भी छत काटकर चोर अंदर घुसे और गल्ले में रखा कैश उड़ा ले गए। इस दुकान में इससे पहले भी 17 दिसंबर को चोरी हो चुकी है। पुलिस ने गौरी शंकर अग्रवाल, नितिन बत्रा और संजय बत्रा की तहरीर पर बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई जीवन चुफाल और एसआई विजय बोरा को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।