महिला को जान से मारने की धमकी, दो पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

किच्छा में महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सायरा वाड्रा ने बताया कि उन्हें 25 फरवरी 2025 को और फिर 30 जनवरी 2026 को धमकाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला को जान से मारने की धमकी, दो पर केस

मयंक त्यागी, किच्छा। महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सायरा वाड्रा पत्नी रिचर्ड वाड्रा मूल मधुबनी पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद हाल निवासी ग्राम पिपलिया किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भूमि ग्राम पिपलिया किच्छा में है और वह उसकी देखरेख के लिए अक्सर वहां आती रहती हैं। आरोप है कि 25 फरवरी 2025 की रात मोबाइल फोन पर रूपेंद्र सिंह उर्फ राजू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यह भी बताया कि वह नसरीन सांगा पत्नी जसवंत सिंह सांगा निवासी जून एस्टेट, भीमताल, जिला नैनीताल के साथ रहता है।

उनके अनुसार, 30 जनवरी 2026 को भी उन्हें दोबारा धमकी दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी उनके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।