अवैध तरीके से स्टोर किए सिलेंडरों के मामले में मुकदमा

Apr 07, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध तरीके से स्टोर किए गए

अवैध तरीके से स्टोर किए सिलेंडरों के मामले में मुकदमा

प्रदीप सिंह, काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध तरीके से स्टोर किए गए खाली व भरे सिलेंडर पकड़ने के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक तन्मय मैठाणी ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीते 5 अप्रैल को पुलिस-प्रशासन की टीम ने ग्राम परमानंदपुर में एक चाहरदीवारी खंडहर में गैस के खाली व भरे सिलेंडर बरामद किए थे। कालाबाजारी में लिप्त जुबैद अली निवासी ग्राम पट्टी कला घोसीपुरा, मिलक नौखरीद स्वार जिला रामपुर की निशानदेही पर घरेलू सिलिंडर 7, खाली सिलेंडर 46, व्यवसायिक सिलेंडर 9 भरे और 7 खाली के अलावा रिफिलिंग बांसुरी एक व एक पाइप बरामद कराया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जुबैद अली के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।