धारदार हथियार से सिर पर किया हमला, केस
Mar 08, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
सितारगंज में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धारदार हथियार से जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुखविंदर कौर के बेटे मस्सा सिंह पर गांव के निक्का सिंह ने तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सितारगंज। धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव हल्दुआ निवासी सुखविंदर कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च की रात उसका बेटा मस्सा सिंह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी गांव फरदिया (पीलीभीत) निवासी निक्का सिंह गाली-गलौज करता हुआ उसके घर में घुस गया। उसने तलवार निकालकर उसके बेटे के सिर पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


