पुरानी रंजिश में जान से मारने की धमकी, मुकदमा

Mar 08, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज में पड़ोसी को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मो. रफीक ने बताया कि कुछ महीने पहले झगड़े के बाद से आरोपी उससे रंजिश रखते थे। 6 मार्च को उसे रास्ते में रोककर धमकाया गया।

पुरानी रंजिश में जान से मारने की धमकी, मुकदमा

सितारगंज। पड़ोसी को झूठे केस में फंसाने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड आठ निवासी मो. रफीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ महीने पहले पड़ोसी शरीफ अहमद, मो. हसन और मो. जुनैद से उसका व उसके परिवार का झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान हुई मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद हल्द्वानी के एक अस्पताल में उसका इलाज चला था। बताया कि तब से वे लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोप लगाया कि 6 मार्च को वह घर से बाहर कहीं जा रहा था, तभी फैजान ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया।

उसे रास्ते में रोक लिया। उससे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को फैजान, मो. हशान, मो. जुनैद और सफी अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।