घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग के मामले में मुकदमा
रुद्रपुर में शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हेमंत और उसके भाई पर हमला किया, जिसमें हेमंत का भाई राजेश घायल हो गया। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फायरिंग में युवक छर्रे लगने से घायल हो गया था। भाई ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार सुबह उसके छोटे भाई हेमंत की कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान युवकों ने हेमंत की पिटाई की तो वह भागकर घर आ गया। कुछ देर बाद आरोपी अनुज, सचिन, हिमाशु, गौरव, राहुल, अरविन्द गंगवार, सुमित बंगाली, बन्सु और अन्य पांच-छह युवक धारदार हथियार और तमंचे लेकर आए और गालीगलौज कर पथराव कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों भाइयों पर हमला किया। इस दौरान हमलावरों ने तमंचे से फायर किया। इस दौरान छर्रे लगने से उसका भाई राजेश घायल हो गया। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


