सड़क दुर्घटना के आरोपी रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज
किच्छा में पुलिस ने एक सड़क दुर्घटना के आरोपी राडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 3 जुलाई को हुई, जब तुषार बोरा और उसके दोस्त रोहित कोरंगा बाइक पर घर लौट रहे थे। तेज गति में बस चालक ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 30 Aug 2025 11:22 AM

किच्छा। पुलिस ने सड़क दुर्घटना के आरोपी राडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंजू बोरा पत्नी जीवन सिंह बोरा निवासी शिवपुरी बिन्दुखत्ता लालकुँआ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती तीन जुलाई सुबह उसका पुत्र तुषार बोरा व उसका दोस्त रोहित कोरंगा बाइक पर सवार होकर किच्छा के दिशा कोचिंग सेन्टर से घर आ रहे थे। इस दौरान कोचिंग सेन्टर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को टक्कर दी। घटना के आरोपी चालक बस को लेकर फरार हो गया। इस घटना में तुषार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




