दिनेशपुर। थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को दर्जनों पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ चालन कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में बेस्ट पुलिस ने विजयनगर तिराहे पर अर्जुनपुर निवासी जागीर सिंह पुत्र पैड सिंह से 25 पाउच अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत चालन करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया की अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।