Rudrapur News: प्रादेशिक अंतरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Rudrapur News: रुद्रपुर में पुलिस लाइन में 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतरजनपदीय पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया थे। प्रतियोगिता में 15 पुलिस टीमों ने भाग लिया और विभिन्न भार वर्गों में मेडल जीते। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस लाइन रुद्रपुर में सोमवार को तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतरजनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया रहे। एसएसपी अजय गणपति ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में शामिल टीमों ने अपने-अपने ध्वज के साथ मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मेजबान ऊधमसिंह नगर के टीम कप्तान कांस्टेबल अमन दुगताल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद आयोजन समिति के सचिव के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों और वाहिनियों की कुल 15 पुलिस टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने पहले दिन आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस दौरान एसएसपी अजय गणपति ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के परिणाम
नैनीताल की दिव्या और चम्पावत की अंकिता के पंच पड़े भारी
रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस लाइन में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जनपदों के अलावा पीएसी, आईआरबी और एसडीआरएफ की 15 पुलिस टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग के 51-54 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की दिव्या डांगी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 31वीं वाहिनी पीएसी की कुसुम उपविजेता रहीं। 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में चम्पावत की अंकिता विजेता और 31वीं पीएसी की ममता पयाल उपविजेता रहीं.
पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता
पुरुष वर्ग के 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के सूरज धामी विजेता और 40वीं पीएसी के अंकित कुमार उपविजेता रहे। 70-75 किलोग्राम वर्ग में एसडीआरएफ के रोहित परिहार ने पहला और टिहरी के आशुतोष ने दूसरा स्थान हासिल किया। 40वीं पीएसी के मनदीप विजेता और ऊधमसिंह नगर के सुनील टम्टा उपविजेता रहे। 75-80 किलोग्राम वर्ग में बागेश्वर के मनीष बावड़ी विजेता और 46वीं पीएसी के कैलाश जलाल उपविजेता रहे। इसी वर्ग में ऊधमसिंह नगर के गोविंद आर्य ने जीत दर्ज की, जबकि 46वीं पीएसी के पारस हलसी उपविजेता बने। 40वीं पीएसी के चित्र मोहन ने भी विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि आईआरबी द्वितीय के सुहेल खान उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


