स्मैक, तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा में अवैध नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2.67 ग्राम स्मैक, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्मैक, तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

खटीमा। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को एक युवक को स्मैक, 315 बोर के तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सत्रहमील चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि बनगवां गांव में गश्त के दौरान युवक संदिग्ध रूप से भागने लगा। पीछा कर पकड़े गए युवक ने अपना नाम कुलदीप सिंह निवासी बनगवां बताया। तलाशी में उसके पास से 2.67 ग्राम स्मैक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।