Rudrapur News: जुलूस में हथियारों को लहराने के तीन आरोपी पकड़े

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: रुद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस पर जुलूस के दौरान हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चाकू और दो कापा बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Rudrapur News: जुलूस में हथियारों को लहराने के तीन आरोपी पकड़े

Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को श्याम टाकीज क्षेत्र में डीजे के साथ निकले जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से चाकू और आरोपियों की निशानदेही पर मोदी मैदान के पास झाड़ियों से कापा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन डीजे के साथ युवकों ने जुलूस निकाला था।

जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन

इस दौरान बड़ी संख्या में युवक बाइक से और पैदल चल रहे थे। वहीं इस दौरान हाथों में हथियार लिए कुछ युवकों की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। वहीं पुलिस ने तीन लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया था। रविवार देर रात एसआई महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि स्वतंत्रता दिवस पर धारदार हथियार लेकर जुलूस में शामिल कुछ युवक मोदी मैदान के पास हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर तीन युवक भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दुर्गा कालोनी भूरारानी निवासी राजीव पुत्र कैलाश, हर्ष उर्फ भोला पुत्र गया साहनी और अभिषेक उर्फ कालू पुत्र हरीश चंद्र बताया। तलाशी लेने पर अभिषेक के पास से पुलिस को एक चाकू मिला। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जुलूस में उन्होंने जो हथियार लहराए थे, उसे उन्होंने मोदी मैदान के पास झाड़ियों में छिपाया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाए गए दो कापा बरामद कर लिए। एसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सामान्य प्रश्न

इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं?
तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: जुलूस में हथियारों को लहराने के तीन आरोपी पकड़े