दरवाजे-चौखट सहित चोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा में पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कृष्णानन्द जोशी ने 12 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मकान से चोर दो एल्यूमीनियम के दरवाजे उखाड़कर ले गए। पुलिस ने आरोपी मो. फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरवाजे-चौखट सहित चोर गिरफ्तार

खटीमा। पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। सैनिक कॉलोनी कंजाबाग निवासी कृष्णानन्द जोशी ने 12 जून को तहरीर दी थी कि उनके मकान से चोर एल्यूमीनियम के दो दरवाजे-चौखट सहित उखाड़कर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी मो. फरमान निवासी नई बस्ती इस्लामनगर, खटीमा को कंजाबाग क्षेत्र में नदन्ना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।