पुलभट्टा में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Apr 06, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने 3.83 ग्राम स्मैक के साथ जसवंत सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार शाम को पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 3.83 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम एसआई धीरज वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम पटवरा गांव की तरफ गश्त कर रहे थे। इस बीच एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम जसवंत सिंह पुत्र आला सिंह निवासी सिरसा नहर बरा पुलभट्टा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


