कोविड के दौरान पैरोल पर रिहा बंदी दंपत्ती गिरफ्तार
ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा किए गए एक बंदी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्चतम न्यायालय के आदेश क

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा किए गए एक बंदी को गिरफ्तार कर लिया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पैरोल पर छोड़े गए सिद्धदोष एवं विचाराधीन बंदी दम्पत्त को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी पप्पू पुत्र मदन लाल और उसकी पत्नी रूपवती को रम्पुरा रुद्रपुर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया। दोनों मूल रूप से पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


