36 ली. कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

किच्छा में पुलिस ने 36 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम पप्पू सिह है और वह महेंद्रा कट पर संदिग्ध सामान बेच रहा था। पुलिस ने उसके कट्टे से शराब बरामद की और उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

36 ली. कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

किच्छा। पुलिस ने 36 ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात्रि नौ बजे लालपुर चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद लालपुर में महेंद्रा कट पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक युवक शमशान घाट की पुलिया के निकट कट्टे में संदिग्ध सामान लेकर बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। उसके कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 36 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम पप्पू सिह पुत्र जीत सिह निवासी जीरोबंदा ढौराडाम किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।