नशे की दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर में पुलिस ने रम्पुरा क्षेत्र से 192 अवैध कैप्सूल के साथ एक आरोपी शारिक को गिरफ्तार किया। उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और ये दवाएं उसने बिलासपुर से खरीदी थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रुद्रपुर। पुलिस ने रविवार को रम्पुरा क्षेत्र से 192 अवैध कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रम्पुरा चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एफएसएल के पास पुलिस ने किच्छा निवासी शारिक पुत्र शकील अहमद को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से आठ पत्तों में कुल 192 कैप्सूल बरामद हुए, जो कि नशे के लिए उपयोग की जाती है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और ये दवाएं उसने बिलासपुर क्षेत्र के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थीं। चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


