Rudrapur News: भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: खटीमा में बरी अंजनिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। फायरिंग की घटना 5 जुलाई को हुई थी जब चंद्रबदन जोशी पर हमला किया गया था, जिसमें वह बाल-बाल बचे।

Rudrapur News: भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बरी अंजनिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि पांच जुलाई को बरी अंजनिया गांव में खेत में काम कर रहे चंद्रबदन जोशी पर स्कॉर्पियो कार से आए लोगों ने तमंचे से फायरिंग की थी। हालांकि, चंद्रबदन बाल-बाल बच गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आठ जुलाई को फायरिंग के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर टीम ने रविवार को चौथे आरोपी तरुण सिंह उर्फ लक्खा पुत्र मक्खन सिंह, निवासी ग्राम मलिक नजीर, थाना नानकमत्ता, को बाउली साहिब के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।