Rudrapur News: महिला को कच्ची शराब के साथ पकड़ा

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: खटीमा में पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब के 38 पाउच रखे जाने के आरोप में गिरफ्तार किया। महिला की पहचान अर्चना के रूप में हुई। पुलिस ने उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ दंड का प्रावधान 7 वर्ष से कम है।

Rudrapur News: महिला को कच्ची शराब के साथ पकड़ा

Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब के 38 छोटे-बड़े पाउच रखने के आरोप में पकड़ लिया। उसे हिदायत देकर नोटिस दिया गया है। सत्रहमील के चौकी प्रभारी राकेश राय ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ सोमवार शाम गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कंचनपुरी रेलवे फाटक के पास एक महिला प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रही थी। पुलिस को देखकर वह सकपकाते हुए अपने घर की ओर भागी। शक होने पर उसे उसके घर के आंगन से पकड़ा गया। आरोप है कि महिला के कट्टे में 38 पाउच मिले, जिनमें लगभग दस लीटर कच्ची शराब भरी थी।

महिला ने अपना नाम अर्चना बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा किए गए अपराध में दंड का प्रावधान 7 वर्ष से कम का है। इस वजह से उसे हिदायत देकर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।