किशोरी से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गोपाल भट्टाचार्य को पुलिस ने कोयम्बटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया। वह 19 फरवरी से फरार था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने 10 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया।

किशोरी से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के वांछित आरोपी को पुलिस ने कोयम्बटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि गोपाल भट्टाचार्य पुत्र सुब्रत भट्टाचार्य निवासी टैगोरनगर नंबर-04 शक्तिफार्म 19 फरवरी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। गठित टीम ने सर्विलांस के माध्यम से 10 अप्रैल को आरोपी को अलंदुरई क्षेत्र कायम्बटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई कैलाश देव और बबीता शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।