Rudrapur News: अलग-अलग स्थानों से तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्

अलग-अलग स्थानों से तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अलग-अलग स्थानों से तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे एसआई बसंत प्रसाद पुलिस टीम के साथ आदित्य चौक पर गश्त कर रहे थे।

पहला आरोप

इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुलट मोटर साइकिल से आशीर्वाद होटल के पास कुछ संदिग्ध सामान लेकर रोड किनारे खडा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम रोहित कश्यप पुत्र छोटे लाल निवासी विकास कालोनी वार्ड 16 किच्छा बताया। पुलिस को आरोपी बाइक के कागजात भी नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज की बाइक को सीज कर दिया।

दूसरा आरोपी

वहीं शुक्रवार रात्रि करीब ग्यारह बजे एसआई जय प्रकाश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ चीनी मिल गेट के निकट संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कश्यप पुत्र राधे श्याम निवासी निकट जनता स्कूल वार्ड 16 किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किच्छा में कब दो आरोपी गिरफ्तार हुए?−
दो आरोपी शुक्रवार रात को गिरफ्तार हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: अलग-अलग स्थानों से तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार