सैलून में लाखों की चोरी, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा
सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि सैलून में दीवार फांदकर घुसे चोर ने कॉपर पाइप, महंगी टंकियां और कीमती सामान चोरी कर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। घटनास्थल

रुद्रपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि सैलून में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर छूटे मोबाइल फोन की मदद से पुलिस आरोपित तक पहुंचने में सफल रही। वहीं चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक कबाड़ी से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार 27 मई की रात एक चोर मेडिकल स्टोर के पीछे की दीवार फांदकर सैलून में घुस गया। आरोप है कि उसने वहां लगे कॉपर पाइप, महंगी पानी की टंकियां और अन्य कीमती सामान उखाड़कर कट्टों में भर लिया और फरार हो गया।
गुरुवार सुबह पानी की टंकी से पानी नीचे बहने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर सैलून संचालक रोहित सिंह तोमर मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला। कुछ देर बाद फोन पर कॉल आने पर पुलिस ने खुद को राहगीर बताकर संदिग्ध को फोन लेने के बहाने बाजार बुलाया और हिरासत में ले लिया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पूछताछ में संदिग्ध ने चोरी का सामान एक कबाड़ी को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस कबाड़ी से भी पूछताछ कर रही है। सैलून संचालक के अनुसार चोरी और तोड़फोड़ से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


