
कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
संक्षेप:
किच्छा में पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ जगतार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम गश्त के दौरान पुलिस ने उसे सफेद जेरिकैन के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज...
Sep 05, 2025 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
किच्छा। पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम चुकटी देवरिया क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति सफेद जेरिकैन लेकर बैठा दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगतार सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी टिब्बा लालपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




