Rudrapur News: जिले में 17 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: रुद्रपुर में पुलिस ने बिना अनुमति और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले 17 लाउडस्पीकरों को हटाया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि रात के शांत समय और डेसिबल सीमा का पालन न करने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह विशेष अभियान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

Rudrapur News: जिले में 17 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए

Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बिना अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जिले में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लगे गए 17 लाउडस्पीकर हटाए गए। नियमों के मुताबिक, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की शांत अवधि और निर्धारित डेसिबल सीमा का पालन न करने पर यह कार्रवाई की गई। एसएसपी अजय गणपति ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को बिना अनुमति संचालित होने वाले, निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले और निर्धारित समयावधि के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इस पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों पर स्थापित ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया और नियमों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। कोतवाली जसपुर क्षेत्र में 2, कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में एक, कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में 2, थाना केलाखेड़ा क्षेत्र में 2, कोतवाली किच्छा क्षेत्र में 2 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए। किच्छा में पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 2 चालान भी किए। वहीं थाना नानकमत्ता क्षेत्र में 1, कोतवाली खटीमा क्षेत्र में सर्वाधिक 7 लाउडस्पीकरों को हटाया गया। यहां नियमों का उल्लंघन करने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 4 चालान भी किए गए। एसएसपी ने बताया कि इसके अतिरिक्त अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य साइलेंस जोन क्षेत्रों के आसपास भी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है, जिससे आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।