कम तेल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ जीवनशैली और कम तेल के उपयोग को बढ़ावा देने के आह्वान के क्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीता स

कम तेल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित

खटीमा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली और कम तेल के उपयोग को बढ़ावा देने के आह्वान के तहत गुरुवार को खटीमा नगर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीता सक्सेना के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार नगर मंडल अध्यक्ष भागीरथी खोलिया की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक करना और “कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली” अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया मुख्य अतिथि रहीं, जबकि उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की सदस्य बिमला मुडिला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

वक्ताओं ने कहा कि संतुलित और पौष्टिक भोजन अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में कम तेल के उपयोग और संतुलित आहार को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।