Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPlumber Arrested for Stealing Jewelry Worth Millions Under Pretense of Tank Repair
चोरी के जेवर के साथ आरोपी प्लंबर गिरफ्तार

चोरी के जेवर के साथ आरोपी प्लंबर गिरफ्तार

संक्षेप:

रुद्रपुर में कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये के चोरी किए गए जेवरात के साथ प्लंबर यामीन अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर घर की टंकी की मरम्मत के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पकड़ा और चोरी के जेवर बरामद किए हैं।

Nov 11, 2025 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

-साथी के साथ घर की टंकी की मरम्मत के बहाने उड़ाए थे लाखों के जेवर रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये के चोरी किए गए जेवरात के साथ आरोपी प्लंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ घर की टंकी की मरम्मत के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रीत विहार पंचवटी कॉलोनी निवासी नरेश कोली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो नवंबर को प्लंबर यामीन अंसारी अपने साथी आशु मियां के साथ उनके घर की टंकी की मरम्मत के लिए आया था। यामीन ने उन्हें मरम्मत का सामान लाने को कहा, जिस पर वह बाजार चले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच उनकी पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी। मौके का फायदा उठाकर यामीन और उसका साथी आशु घर में घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी कमरे में जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जांच के बाद यामीन अंसारी पुत्र अजमत अली निवासी प्रीत विहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।