भारत रत्न पंडित पंत के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 133वां जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु व क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित...
रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 133वां जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
गुरुवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा देश के विकास और देश को नई दिशा देने में भारत रत्न पंडित पंत का अहम योगदान रहा है। इसलिए हमें उनके बताये मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने कहा सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। यही पंत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्षेत्रीय विधायक ठुकराल ने पंत जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें याद किया। कहा पंत प्रशासकों के आदर्श हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुये राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यहां एडीएम उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र कांडपाल, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एनएस नबियाल, एसडीएम विशाल मिश्रा रहे। इधर, नगर निगम परिसर में मेयर रामपाल सिंह, मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह पंत के चित्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान मेयर ने कहा देश की आजादी से लेकर देश के विकास और देश को नई दिशा देने में पंत के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए उनका त्याग और समर्पण हमेशा याद रहेगा। यहां उप नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय शर्मा, कपूर सिंह, राम सिंह, बीसी रेखाड़ी आदि रहे।