ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरपिंक बूथों ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

पिंक बूथों ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

जिला मुख्यालय रुद्रपुर समेत जिले भर में बनाए गए नौ पिंक बूथों ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा कर्मियों तक सिर्फ महिलाओं ने जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान पिंक...

पिंक बूथों ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 11 Apr 2019 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय रुद्रपुर समेत जिले भर में बनाए गए नौ पिंक बूथों ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा कर्मियों तक की सिर्फ महिलाओं ने जिम्मेदारी संभाली। पिंक बूथ को देखते हुए मतदान करने आयी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। हालांकि इस दौरान पिंक बूथों पर पुरुष मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव ड्यूटी के दौरान महिलाओं की कम भागीदारी को देखते हुए इस बार निवार्चन आयोग ने महिला बूथ बनाने के निर्देश दिए थे। इसके चलते हर विधानसभा के उप निर्वाचन अधिकारियों की ओर से एक-एक महिला बूथ बनाये गये हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय रुद्रपुर समेत नौ विधानसभाओं जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में महिला बूथ बनाए गए हैं। इसमें एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय समेत आठ महिला अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहीं। गुरुवार को मतदान करने पहुंची महिलाओं ने अलग से की गयी इस व्यवस्था को देखा तो उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। इस दौरान एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने भी पिंक बूथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें