ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरजनशताब्दी एक्सप्रेस का नगर के लोगों ने खटीमा में किया स्वागत

जनशताब्दी एक्सप्रेस का नगर के लोगों ने खटीमा में किया स्वागत

पूर्णागिरी जन शताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर से दिल्ली का खटीमा आगमन पर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने स्वागत किया। यहां राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय...

जनशताब्दी एक्सप्रेस का नगर के लोगों ने खटीमा में किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 26 Feb 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

खटीमा। हमारे संवाददाता

पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस में टनकपुर से दिल्ली तक का सफर सात घंटे में पूरा होगा। रेलवे अधिकारियों के स्तर पर कुछ गलती की वजह से यात्रा का समय बढ़ गया है, जिसे शुक्रवार (आज) को ही सुधार लिया जायेगा। यह बात राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने खटीमा में जनशताब्दी के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में कही। उनका कहना था कि जनता को बेहतर सुविधा देने के लिये ही ट्रेन संचालित की गयी है।

शुक्रवार को पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस के खटीमा पहुंचने पर सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। तीनों सांसद यहां से राज्य आंदोलनकारी स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कारोबारी वरुण अग्रवाल के आवास पर कार्यकर्ता संवाद का आयोजन हुआ। यहां सांसद बलूनी ने विधायक पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। कहा कि राज्य आंदोलन में अगुवा रहा खटीमा का विकास उनकी प्राथमिकता में है। इस दौरान भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत ने जनशताब्दी का समय कम करने को कहा तो सांसद बलूनी ने कहा कि इस गलती को आज ही सुधारा जायेगा। लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विधायक पुष्कर सिंह धामी और डॉ. प्रेम सिंह राणा ने सांसदों का आभार जताया।

अमित पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, तराई विकास संगठन अध्यक्ष गोपाल बोरा, गणेश ठकुराठी, रंदीप पोखरिया, मोहिनी पोखरिया, मंडल अध्यक्ष नवीन कन्याल, किशोर जोशी, रमेश जोशी, दीपक तिवारी, विनोद जोशी, कै. गंभीर सिंह धामी, धाना भंडारी, विनीता सक्सेना, सावित्री कन्याल, पावस गुप्ता, सुरेश जीना, गौरव सोनकर, नीरज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें