ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरनानकमत्ता में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

नानकमत्ता में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

नानकमत्ता। नगर पंचायत की ओर से नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को अपने आस पास साफ रखने के लिए जागरूक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना...

नानकमत्ता में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 28 Feb 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नानकमत्ता। नगर पंचायत की ओर से नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को अपने आस पास साफ रखने के लिए जागरूक किया।

रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम वार्ड 3 में घूमी। ये तो बड़ा ईजी है स्लोगन के साथ टीम ने वार्डवासियों को सड़क, नालियों को साफ लोगों को गंदगी नहीं फैलाने, कूड़ा पर्यावरण मित्र को देने के लिए जागरूक किया। अभियान में छात्र, वार्ड के लोग भी जुड़ते रहे। नगर पंचायत कर्मचारियों ने जागरूकता के लिए पत्रक बांटे। यहां तरसेम सिंह, सुखलाल सिंह, ओम प्रकाश चौरसिया, धर्म सिंह बिष्ट, दान सिंह, नगेंद्र प्रसाद, सुमित राणा, पूजा भट्ट, रजनी राणा, मुंशी, सोनू वाल्मीकि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें