Peaceful Voting in Dineshpur Panchayat Elections Amidst Fake Voting Scandal दिनेशपुर के 52 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPeaceful Voting in Dineshpur Panchayat Elections Amidst Fake Voting Scandal

दिनेशपुर के 52 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान

दिनेशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 52 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। ग्रामीणों में मतदान के लिए उत्साह था, और उन्होंने विकास के लिए अपने मत का प्रयोग किया। हालांकि, दुर्गापुर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 24 July 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
दिनेशपुर के 52 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान

दिनेशपुर, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को 52 बूथों पर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया। मतदान के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ज्यादातर लोगों ने विकास के लिए अपने मत का प्रयोग किया। गुरुवार को प्रथम चरण में हुई वोटिंग में दिनेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल 52 बूथ बनाए गए थे। पुलिस और प्रशासन की तैनाती में लोगों ने सुबह से ही वोट डालना शुरू कर दिए थे। कड़ी धूप में भी लोग मतदान के लिए डटे रहे। वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने कहा कि गांव के विकास के लिए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है।

फर्जी वोट डालने की सूचना पर हंगामा दिनेशपुर। निकटवर्ती दुर्गापुर संख्या 1 के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिये वोट डालने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ही प्रत्यशियों के समर्थकों में बहस हो गई। बाद में पीठासीन अधिकारी जीएस यादव ने आरोपी लोगों के आधार कार्ड की जांच की। इसके बाद संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उधर, अमृतनगर संख्या 2 के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर एक व्यक्ति को फर्जी वोट डालते पकड़ा गया। इस पर हंगामा हो गया। इस दौरान फर्जी वोटर भाग खड़ा हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।