Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPantnagar University Delegation Visits Russia for Internship and Academic Exchange

पंतनगर विवि का प्रतिनिधिमंडल रूस रवाना होगा
संक्षेप:
पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सात छात्र और तीन संकाय सदस्य 14 से 29 सितंबर तक रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन का दौरा करेंगे। यह यात्रा...
Sep 13, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सात छात्र और तीन संकाय सदस्य 14 से 29 सितंबर तक रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन का दौरा करेंगे। यह यात्रा इंटर्नशिप प्रशिक्षण और शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत होगी। प्रतिनिधिमंडल विभिन्न विश्वविद्यालयों, नैदानिक सुविधाओं और भारतीय दूतावास के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दौरा शोध और वैज्ञानिक सहयोग को नई दिशा देगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




