स्नातकोत्तर वर्ग में रुद्रपुर की मानसी ने पाया प्रथम स्थान

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। स्नातक में वासुदेव कृष्ण पाठक, स्नातकोत्तर में मानसी जोशी ने क्रमशः पहले स्थान प्राप्त किया। कुलपति ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

स्नातकोत्तर वर्ग में रुद्रपुर की मानसी ने पाया प्रथम स्थान

पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिका विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि स्नातक एवं एमसीए की प्रवेश परीक्षा 7 जून और स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की परीक्षा 6 जून को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस वर्ष स्नातक वर्ग में 7358, स्नातकोत्तर में 867, एमसीए में 124 और पीएचडी में 436 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। स्नातक वर्ग में हरिद्वार के वासुदेव कृष्ण पाठक ने प्रथम, रामपुर के मो. कैफ ने द्वितीय और नैनीताल की नीलम बेलवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं स्नातकोत्तर वर्ग में रुद्रपुर की मानसी जोशी ने प्रथम, हल्द्वानी की प्रतिभा नागरकोटी ने द्वितीय और हरियाणा के विवेक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमसीए में बरेली के प्रियांश भर्दवाल ने पहला, पिथौरागढ़ के गौरव जोशी ने दूसरा और काशीपुर की कनिका तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्ता आधारित और पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।