Rudrapur News: डंपर की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मौत
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: पंतनगर के सिडकुल क्षेत्र में इंपीरियल चौक के पास डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार पुष्कर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा नौ अक्टूबर की रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल मेहता कर रहे हैं।

Rudrapur News: पंतनगर। सिडकुल क्षेत्र में डंपर की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयनगर नंबर दो, छत्तरपुर निवासी वीर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई पुष्कर सिंह नौ अक्टूबर की रात करीब 11 बजे स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान सिडकुल सेक्टर-11 स्थित इंपीरियल चौक पर डंपर के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में पुष्कर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने कहा अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल मेहता कर रहे हैं।

