अटरिया माता मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
पंतनगर पुलिस ने अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की नकदी, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पहले आरोपी को 6 मार्च को पकड़ा गया था। यह चोरी 26 फरवरी को हुई थी।

रुद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी के साथ एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। रम्पुरा निवासी पंकज गौड़ पुत्र नन्हे बाबू शर्मा ने कोतवाली पंतनगर में सूचना दी थी कि 26 फरवरी को अटरिया माता मंदिर में दो अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे छह दानपात्रों को तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। 6 मार्च को पहले आरोपी रामकिशन उर्फ किशननिवासी तीन पानी डैम को गिरफ्तार किया था।
जबकि दूसरे आरोपी रोहित पुत्र शंकर लाल निवासी ट्रांजिट कैंप को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


