ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरखटीमा के धान क्रय केंद्रों में धान की खरीद शुरू

खटीमा के धान क्रय केंद्रों में धान की खरीद शुरू

खटीमा में बुधवार से एसडीएम निर्मला बिष्ट के समक्ष धान की खरीद शुरू की गई। कच्चा आढ़तियों के माध्यम पहले दिन मंडी समिति में 1400 कुंतल धान की खरीद की गई। धान की मूल्य मॉइस्चर की प्रतिशत के अनुसार...

खटीमा के धान क्रय केंद्रों में धान की खरीद शुरू
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 09 Oct 2019 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

खटीमा में बुधवार से एसडीएम निर्मला बिष्ट के समक्ष धान की खरीद शुरू की गई। कच्चा आढ़तियों के माध्यम पहले दिन मंडी समिति में 1400 कुंतल धान की खरीद की गई। धान की मूल्य नमी की प्रतिशत के अनुसार कटौती कर तय किया जाएगा। तहसील में 47 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें 28 क्रय केंद्र कॉआपरेटिव, 14 यूसीएफ , 2 क्रय केंद्र खाद्य विभाग 3 नैफेड के लगाये हैं।

सरकार ने एक अक्तूबर से धान खरीद केंद्रों खोल दिए थे लेकिन मंगलवार तक धान की तौल शुरू नहीं हो हुई थी। बुधवार को मंडी समिति से धान की खरीद शुरू कर दी गई। किसान नेता प्रकाश तिवारी भाकियु के ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठा. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में धान खरीद शुरू की गई। किसान नेता तिवारी ने नमी के अनुसार धान का मूल्य तय करने के सरकार के निर्णय की सराहना की। मंडी निरीक्षक राजेंद्र चंद ने बताया कि मंडी में 43 कच्चा आढ़तियों के माध्यम से खरीद की जा रही है। पहले दिन लगभग 14 सौ कुंतल धान की खरीद की गई है। खाली महुवट में टीवीएस के धान क्रय केंद्र में पहले किसान सतीश पाठक का 80 कुंतल धान तुलवाया। धान खरीद के लिए नमी 17 प्रतिशत तक ही ली जा रही है। खाली महुवट क्रय केंद्र प्रभारी दीपक सती ने बताया की धान सुखाने के लिए पंखा की व्यवस्था की गई है। एडीओ शोभित अग्रवाल ने केंद्र पर पहुंच कर निरीक्षण किया। अग्रवाल ने बताया की पहली धान खरीद में किसान के धान की नमी 16.4 आई है। उन्होंने किसानों से अपील की है की किसान सूखा और साफ़ लेकर आएं सभी क्रय केंद्रों में बारदाना पहुंच चुका है।

कच्चा आढ़तियों का ऑन लाइन पोर्टल नहीं चला

खटीमा। कच्चा आढ़तियों का ऑन लाइन पोर्टल नहीं चला है। इससे किसानों को धान के भुगतान में विलंब हो सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में मैचिंग न होने से रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। इस संबंध में एसएमआई चंद्र शेखर से जानकारी चाहने पर उन्होंने कहा कि ऑन लाइन पोर्टल में आ रही समस्या के संबंध में आरएफसी के तकनीकी विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसे सही होने में कितना समय लगेगा अभी कहा नहीं जा सकता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें