तिरंगे का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
विदेश में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर सितारगंज में लोगों का विरोध वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से प्रकरण का संज्ञान लेने की अपील की गई है। रामचंद्र राय ने देश का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सितारगंज। विदेश में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान का वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अदालत में प्रकरण को उठाने की मांग की। कथावाचक रामचन्द्र राय ने कहा कि देश का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से प्रकरण का संज्ञान लेने की अपील की। यहां त्रिनाथ मंडल, रामगोपाल सरकार, अनिमेष सरकार, आनंद राय, राजू बर्मन, सुखदेव कुमार, विजय कुमार, सुप्रितम राय, हरिचंद, अशोक विश्वास मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


