हिंद पब्लिक स्कूल में एक्टिव लर्निंग पर कार्यशाला

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के अंतर्गत ‘सीबीपी एक्टिव लर्निंग’ विषय पर एक दिवसीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय

हिंद पब्लिक स्कूल में एक्टिव लर्निंग पर कार्यशाला

खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के अंतर्गत सीबीपी एक्टिव लर्निंग विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना रहा। कार्यशाला में मुख्य संदर्भ व्यक्ति के रूप में शुभेंदु दत्ता और प्रिया सुखीजा मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों को सक्रिय भागीदारी आधारित शिक्षण प्रणाली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रटने वाली शिक्षा के बजाय बच्चों को व्यावहारिक और रोचक तरीके से पढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए विभिन्न तकनीकों और गतिविधियों की जानकारी साझा की।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को ग्रुप एक्टिविटी, केस स्टडी और प्रयोगात्मक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार ने अतिथियों और रिसोर्स पर्सन्स का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासिका मंजू खन्ना, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी, उपप्रधानाचार्या पूजा जोशी सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।