ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुर60 किलो गो मांस के साथ एक गिरफ्तार

60 किलो गो मांस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने 60 किलो गो मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुरैया के खाली मैदान एक...

60 किलो गो मांस के साथ एक गिरफ्तार
Center,HaldwaniFri, 02 Jun 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने 60 किलो गो मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुरैया के खाली मैदान एक व्यक्ति गोवंशीय पशुओं को काट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मैदान की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 60 किलो मांस एवं धारदार हथियार बरामद किए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम नदीम पुत्र मो. सईद निवासी ग्राम कुरैया बताया। पशु चिकित्साधिकारी रजनीश पाठक ने मौके पर पहुंच कर पकड़े गए मांस का परीक्षण कर गोमांस होने की पुष्टि की। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें