
मारपीट कर युवक को किया घायल, केस दर्ज
किच्छा में पुरानी रंजिश के चलते सोहेल नामक युवक को उसके चाचा भतीजे ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोहेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह घटना 16 अगस्त को...
किच्छा। पुरानी रंजिश के चलते चाचा भतीजे ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोहेल पुत्र साबिर कुरैशी निवासी निकट ईदगाह वार्ड 12 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पूर्व उसके और तहसीम पुत्र यासीन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उनका समझौता हो गया। इसके बावजूद तहसीम उससे रंजिश रखता चला आ रहा है। आरोप है कि बीती 16 अगस्त शाम साढ़े सात बजे तहसीम अपने चाचा फिरदोस के साथ आया और सोहेल को स्कूटी पर बिठा कर काम के बहाने लालपुर महिन्द्रा फैक्ट्री के पीछे सुनसान जगह पर ले गया।

यहां तहसीम और उसके चाचा फिरदोस ने सोहेल के साथ मारपीट की और अधमरी हालत में झाड़ी में फेंककर फरार हो गये। सोहेल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




