ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरवंशवाद नहीं हर कार्यकर्ता को मिलता है भाजपा में मौका: अजय

वंशवाद नहीं हर कार्यकर्ता को मिलता है भाजपा में मौका: अजय

देशभर में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जहां वंशवाद से दूर रहकर हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाता है। देश के मुखिया पीएम नरेंद्र मोदी इसका जीता-जागता उदाहरण है। यह बात रविवार को...

वंशवाद नहीं हर कार्यकर्ता को मिलता है भाजपा में मौका: अजय
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 06 Oct 2019 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

देशभर में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जहां वंशवाद से दूर रहकर हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाता है। यह बात रविवार को रुद्रपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कही। इससे पूर्व रुद्रपुर भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर सांसद और विधायकों के नेतृत्व में संकल्प यात्रा निकालने का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ भारत निर्माण, प्लास्टिक मुक्त भारत, नदियों को बचाने, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक करना है। इस दौरान संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी कर के वाद विवाद की स्थिति से बचने की भी नसीहत दी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल, विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, विधायक काशीपुर हरभजन चीमा, विधायक सितारगंज सौरभ बहुगुणा, विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा, विधायक खटीमा पुष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरि, मेयर रामपाल सिंह, ईश्वरी प्रसाद राठौर,पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, तरूण दत्ता, भारत भूषण चुघ, अजय तिवारी, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें