परिवहन विभाग ने मनाया ‘नो व्हीकल डे’, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील पर परिवहन विभाग ने शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया। इसका उद्देश्य ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और पैदल कार्यालय पहुंचकर इस पहल में भाग लिया।
रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई अपील के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और पैदल कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के समीप रहने वाले कई अधिकारी और कर्मचारी पैदल ही पहुंचे। परिवहन विभाग के प्रमुख राजेश गुप्ता ने बताया कि भविष्य में यथासंभव सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
इस दौरान सहायक परिवहन अधिकारी नीता शर्मा, कार्यालय प्रमुख अजय कुमार एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहित कोठारी भी मौजूद रहे। मोहित कोठारी स्वयं पैदल कार्यालय पहुंचे। विभाग ने आमजन से भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयास अपनाने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


