अवैध रूप से नजूल पर बना है नीलकंठ धाम: गंगवार
रुद्रपुर में भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा है कि नीलकंठ धाम का मेयर विकास शर्मा से कोई संबंध नहीं है। नीलकंठ धाम अवैध रूप से बना है। नगर निगम ने अदालत में शपथ पत्र देकर यह जानकारी दी है कि विकास शर्मा को 23 जून 2021 को नीलकंठ धाम खाली करने का नोटिस दिया गया था।

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा है कि शैलजा फॉर्म रुद्रपुर में बने नीलकंठ धाम से मेयर विकास शर्मा का कोई संबंध नहीं है। नीलकंठ धाम भी अन्य धार्मिक स्थलों की तरह नजूल पर अवैध रूप से बना है। एक बयान में गंगवार ने कहा कि शैलजा फॉर्म के नजूल भूमि पर बने होने की जानकारी खुद नगर निगम के अधिकारी ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर दी है। नगर निगम के शपथ पत्र में बताया गया है कि 23 जून 2021 को नीलकंठ धाम खाली करने का नोटिस विकास शर्मा को दिया गया था। इस पर विकास शर्मा ने खुद का नीलकंठ धाम से कोई वास्ता नहीं बताया था और 7 जुलाई 2021 को सहायक नगर आयुक्त की जानकारी में भी नीलकंठ धाम के अवैध होने और इसके अध्यक्ष सचिन खुराना होने की जानकारी दी है।
8 जुलाई 2021 को मंदिर समिति अध्यक्ष सचिन खुराना को नोटिस जारी कर नीलकंठ धाम को अवैध बताकर खाली करने के आदेश दिए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस संबंध में मेयर विकास शर्मा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


