शांतिपुरी में समिति उपाध्यक्ष कमल ठठोला का स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

मंगलवार को शांतिपुरी में किच्छा क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कमल ठठोला का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं के स

शांतिपुरी में समिति उपाध्यक्ष कमल ठठोला का स्वागत

शांतिपुरी, संवाददाता। मंगलवार को शांतिपुरी में किच्छा क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कमल ठठोला का भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कमल ठठोला के समिति उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र के किसानों को समिति की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि संबंधी कार्यों में तेजी आएगी। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, प्रधान कविता तिवारी, जगदीश कांडपाल, खुशाल सिंह कोरंगा, पूरन चौहान, भवन पाठक, दीपक तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।